{"_id":"61aa57b9a640ae79416aa29c","slug":"shrawasti-srawasti-news-lko607277334","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में तेजी लाएं अधिकारी : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में तेजी लाएं अधिकारी : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को श्रावस्ती पहुंचे। जिन्होंने कटरा गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ धान खरीद की समीक्षा की। इस दौरान मात्र साढ़े तीन प्रतिशत धान खरीद होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने, समय से लक्ष्य पूरा करने व किसानों को धान मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद कार्य की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि नवंबर माह में मात्र 1521.960 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जो कि लक्ष्य का 3.50 प्रतिशत है। इस पर असंतोष जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धान खरीद कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने किसान का भुगतान निर्धारित समय पर करने को कहा।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि जिले में 36 धान के क्रय केंद्र स्थापित हैं। जिनका निरीक्षण किया जा रहा है। सभी धान क्रय केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। अब तक इन केंद्रों पर 326 किसानों से खरीद की गई है। अब तक किसानों को एक करोड़ सात लाख 68 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। जिले मे कुल 44300 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है।
विज्ञापन
सभी धान क्रय केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता, ई-पॉश मशीन, नमी मापक यंत्र, कृषकों को भुगतान की स्थिति, राइस मिल को दिया गया धान, केंद्र पर तिरपाल पॉलीथीन की उपलब्धता, सामियाना, तख्त, दरी, पीने का पानी आदि की व्यवस्था की गई है। बैठक में उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा सहित क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।