{"_id":"61a7b4ac98480d1f863e7485","slug":"shrawasti-srawasti-news-lko6069629181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में मौसम का बदला मिजाज, बादल देख सहमे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में मौसम का बदला मिजाज, बादल देख सहमे किसान
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया। दोपहर बाद अचानक से बादल देख किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ने लगी है। किसानों को गेहूं की बोआई के पिछड़ने और जिन्होंने बोआई कर ली है उनको नुकसान होने का डर सताने लगा है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण लोगों को दिन में ठंड का अहसास भी होने लगा है।
आसमान में अचानक छाए बादलों को देख किसानों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगी है। किसानों को डर है कि यदि बरसात हुई तो न सिर्फ गेहूं की बोआई का कार्य भी पिछड़ जाएगा। बल्कि जिन किसानों ने गेहूं की बोआई कर दिया है, उन्हें नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही सरसों तथा मसूर सहित अन्य फसलों की बोआई कर चुके किसान भी मौसम की बेरुखी देख परेशान है।
मौसम के इस मिजाज में आए बदलाव के बाद ऊनी व गर्म कपड़ों की मांग बाजार में बढ़ने लगी है। कपड़ा व्यवसायी भी प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि यदि बरसात हुई तो ठंड तेजी से बढ़ेगी, जिससे व्यापार अच्छा होगा। मौसम विभाग की ओर से मौसम ऐसे बने रहने, कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। (संवाद)