{"_id":"659c41b34f0e02fde70dcc74","slug":"shrawasti-education-news-srawasti-news-c-104-1-srv1001-3037-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बेसिक शिक्षा विभाग को मिले 25 शिक्षक, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बेसिक शिक्षा विभाग को मिले 25 शिक्षक, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक विहीन विद्यालयों को जल्द मिलेंगे शिक्षक, दूर होगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले के शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती जल्द होगी। इसके लिए जिले को 25 नए शिक्षक मिले हैं। रविवार को नियुक्ति पत्र पाकर इन शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। जल्द ही उन्हें विद्यालय आवंटित होंगे।
जिले में 229 विद्यालय एकल शिक्षकों के सहारे संचालित हैं। इनमें 173 प्राथमिक, 50 उच्च प्राथमिक व छह कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। वहीं 23 विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। इनमें पंद्रह प्राथमिक व आठ उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। जिसके सापेक्ष जिले को 25 नए शिक्षक मिले हैं। जिन्हें रविवार देर शाम व सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
बीएसए अमिता सिंह के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गोंडा से आईं साधना ने बताया कि तीन बार से एक-एक नंबर कम होने से शिक्षक बनने से वंचित थी, इस बार नियुक्ति पत्र मिला। वहीं तनुजा शर्मा, ऊषा यादव, अजय क्रांती, सौरभ यादव, अमित सिंह व सच्चिदानंद ने भी नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विश्राम वर्मा, अजीत कुमार उपाध्याय, प्रेम त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव व फरहान सिद्दीकी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
रतना मिश्रा, प्रियंका त्रिपाठी, अंकित कुमार यादव, अमित सिंह, कुमकुम, आदित्य कुमार सिंह, अनामिका सिंह, आशीष कुमार, देवेंद्र सिंह, बबिता यादव, आयुषी चौधरी, श्वेता तलियान, अजीत यादव, संजय सिंह इडोलिया, शैलेंद्र कुमार यादव, नीलम कुमारी, जीतेंद्र कुमार गौतम व गजब सिंह सहित 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।