फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti 319 vidhan sabha 2022

श्रावस्ती की दोनों सीटों पर भी भाजपा ने खोले पत्ते

Fri, 28 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shrawasti 319 vidhan sabha 2022
श्रावस्ती। भाजपा ने शुक्रवार को जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। दोनों सीटों पर दो पुराने नेताओं पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है। एक सीट पर वर्तमान विधायक तो दूसरी पर पूर्व सांसद को टिकट दिया है। इस तरह पार्टी ने पिछड़ा व ब्राह्मण वोटरों को एक साथ साधने का प्रयत्न किया है।
विज्ञापन

भाजपा की बहुप्रतीक्षित सूची जारी हो गई है। इस सूची में श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक रामफेरन पांडे पर भरोसा जताया गया है। वहीं, दूसरे विधानसभा क्षेत्र भिनगा से भाजपा ने पिछड़े वर्ग के चेहरे के रूप में पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। पद्मसेन चौधरी इससे पूर्व बहराइच लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। उनके पिता रुद्रसेन चौधरी भी यहां से सांसद थे। पार्टी के दोनों प्रत्याशी आ जाने के बाद माना जा रहा है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुर्मी व ब्राह्मण मतदाताओं को एक साथ लाने का प्रयत्न किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed