फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti tops in anemia free India

Shravasti News: एनीमिया मुक्त भारत अभियान में श्रावस्ती अव्वल

Thu, 04 Jan 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 04 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shravasti tops in anemia free India
संभव अभियान में मिला प्रदेश में दूसरा स्थान, सफलता पर डीएम ने दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। एनीमिया मुक्त अभियान में श्रावस्ती जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। वहीं संभव अभियान में दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर डीएम ने इन दोनों अभियानों में जुड़े लोगों को बधाई दिया है।


जिले में गत वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य व आईसीडीएस के बीच समन्वय स्थापित कर अप्रैल से सितंबर तक एनीमिया मुक्त अभियान चलाया गया था। इसी दौरान जून 2023 से सितंबर 2023 तक सैम बच्चों के लिए प्रबंधन अभियान चलाया गया था। यह अभियान जिले में पूरी तरह से सफल रहा। जिसकी रैंकिंग भारत सरकार ने बुधवार को जारी की।
विज्ञापन

जारी रैंकिंग के अनुसार एनीमिया मुक्त भारत अभियान में श्रावस्ती पूरे प्रदेश में 64.5 अंक के साथ प्रथम स्थान पर है। जबकि पूरे प्रदेश का स्कोर 46.0 ही रहा। सैम बच्चों के पोषण प्रबंधन के लिए चले चार माह के संभव अभियान में जिले को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला है। पहली बार में पांच ब्लाॅक वाले श्रावस्ती ने 20 ब्लाॅक वाले जिलों के साथ प्रतिस्पर्धा करके यह स्थान हासिल किया है। इस अभियान के दौरान छह माह से 59 महीने के बच्चों को आयरन सिरप पिलाने व 10 से 19 साल की किशोरियों, गर्भवती व धात्रियों को आयरन की गोलियां खिलाने का कार्य किया गया था। दोनों अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने पर डीएम कृतिका शर्मा ने अभियान में लगे कर्मचारी व अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि सफलता को स्थाई बनाए रखना है। इसलिए सभी को और मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed