फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: अब नई व्यवस्था के तहत मिलेगी परिवार कल्याण किट

Tue, 03 Jan 2023 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। परिवार नियोजन के लिए पुरानी व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब दंपतियों को परिवार कल्याण किट मिलेगी। इसमें महिला व पुरुष दोनो के लिए सभी जरूरी गर्भ निरोधक संसाधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कंडोम बॉक्स को अब परिवार कल्याण किट कहा जाएगा। इसमें पहले से ज्यादा सामग्री भी रखी जाएगी। नई सामग्रियों में पीटीके व ईजी पिल्स भी उपलब्ध होंगी। सीएमओ डॉ. एसपी तिवारी ने बताया कि संबंध बनाने के दौरान पति अथवा पत्नी किसी ने भी परिवार नियोजन के साधन का उपयोग नहीं किया हो तो संबंध बनाने के 72 घंटे के दौरान एक ईजी पिल्स खाने से गर्भ नहीं ठहरेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार में यह गोली 80 से 120 रुपए में मिलती है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की परिवार कल्याण किट में यह गोली निशुल्क उपलब्ध रहेगी। परिवार कल्याण बॉक्स को पारदर्शी व तीन अलग-अलग खानों में बनाया गया है। जिससे कि बाहर से ही पता चल जाए कि बॉक्स के किस खाने में क्या रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. उदयनाथ ने बताया कि यह बॉक्स संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित सभी छह सीएचसी, 12 पीएचसी और 125 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर अगले माह तक स्थापित करा दिए जाएंगे। संयुक्त जिला अस्पताल में पांच से छह, सीएचसी पर तीन से चार, पीएचसी पर एक से दो और उपकेंद्रों पर एक बॉक्स लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed