फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: भिनगा में नौ और इकौना में चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Fri, 02 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। नगर पालिका भिनगा व नगर पंचायत इकौना में वार्डवार आरक्षण सूची गुरुवार रात जारी कर दी गई। भिनगा के 25 वार्डों में से 12 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। जबकि नौ वार्ड महिला आरक्षित हैं। वहीं इकौना के 12 वार्डों में से छह वार्ड अनारक्षित हैं और चार वार्ड महिला आरक्षित की श्रेणी में रखे गए हैं। एक सप्ताह के अंदर लोगों को आपत्ति करनी होगी। इसके बाद आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि नगर पालिका परिषद भिनगा के 25 वार्ड के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है। जिसमें से 12 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं छह वार्ड अनारक्षित श्रेणी की महिला, एक अनुसूचित जाति महिला, दो पिछड़ा वर्ग महिला, तीन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत इकौना के 12 वार्ड की जारी आरक्षण सूची में छह वार्ड अनारक्षित हैं। जबकि एक अनुसूचित जाति महिला, एक पिछड़ा वर्ग महिला, दो सामान्य महिला, दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि आरक्षण सूची पर यदि किसी को किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से सात दिन के अंदर अपनी लिखित आपत्ति दाखिल कर सकता है। इसके बाद मिलने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक मंगलभट्ठा महिला, दो अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति महिला, तीन टंड़वा दक्षिणी अनारक्षित, चार चिकवा पिछड़ा वर्ग, पांच सोहेलदत्त नगर अनारक्षित, छह बंदरहा दक्षिणी पिछड़ा वर्ग, सात रूपम नगर अनारक्षित, आठ गौतम बुद्ध नगर अनारक्षित, नौ सिविल लाईन महिला, दस पटेल नगर अनारक्षित, 11 कृष्णा नगर महिला, 12 अब्दुल कलाम नगर पिछड़ा वर्ग, 13 सुभाष नगर अनारक्षित, 14 केशव नगर महिला, 15 बंदरहा उत्तरी अनारक्षित, 16 कहारन पिछड़ा वर्ग महिला, 17 सत्ती चौरा महिला, 18 टंड़वा उत्तरी अनारक्षित, 19 बारी महिला, 20 नई बाजार द्वितीय अनारक्षित, 21 पुरानी बाजार द्वितीय पिछड़ा वर्ग, 22 पुरानी बाजार प्रथम अनारक्षित, 23 कोट रियासत अनारक्षित, 24 हनुमानगढ़ी पिछड़ा वर्ग महिला व 25 गांधी नगर अनारक्षित श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर पिछड़ा वर्ग, दो बेचू बाबा अनुसूचित जाति महिला, तीन महावीर नगर अनारक्षित, चार लाजपत नगर अनारक्षित, पांच गौतम नगर अनारक्षित, छह पटेल नगर महिला, सात शास्त्री नगर अनारक्षित, आठ तिलक नगर अनारक्षित, नौ मुबारक नगर महिला, दस आजाद नगर पिछड़ा वर्ग महिला, 11 चौक अनारक्षित व 12 कबीर नगर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed