{"_id":"630e594c5bb9b22ea9755d24","slug":"shravasti-srawasti-news-lko646002519","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों व दुकानों पर अब भी फहरा रहा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों व दुकानों पर अब भी फहरा रहा तिरंगा
विज्ञापन
श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक जिलेवासियों द्वारा बहुत ही जोश व जुनून के साथ अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। 17 अगस्त के बाद सम्मानपूर्वक उतार कर उसे सुरक्षित कराना था। इसके लिए डीएम ने उसे नजदीकी सरकारी कार्यालय में जमा कराने की अपील भी की था। जिसका अब तक अनुपालन नहीं हो सका। लोगों के घरों व दुकानों पर आज भी तिरंगा फहरा रहा है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 17 अगस्त तक सभी जिलेवासियों से अपने घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई थी। बाद में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश द्वारा जिलेवासियों के नाम अपील जारी की गई थी। जिसमें कहा गया था कि लोग सम्मानजनक ढंग से तिरंगे को उतार कर सुरक्षित कर लें। साथ ही यदि किसी नागरिक को किसी स्थान पर कटा-फटा या क्षतिग्रस्त राष्ट्रध्वज तिरंगा मिलता है, तो उसे निकट के सरकारी कार्यालय में जमा कर दें।
ऐसे क्षतिग्रस्त तिरंगे को विभिन्न सरकारी कार्यालयों जैसे तहसील, ब्लाक, थाना, नगर पालिका, नगर पंचायत कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। कार्यालयों में इसे एकत्र करके उनका निस्तारण सम्मानपूर्वक एक साथ किया जाएगा। तिरंगे को कहीं इधर-उधर कदापि न फेंके। राष्ट्रीय ध्वज के निस्तारण की एक प्रक्रिया होती है, यदि राष्ट्रध्वज कटा फटा है तो उसे राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार निस्तारण किया जाय। इसका अनुपालन अब तक नहीं हो सका है। आज भी लोगों के घरों व दुकानों पर तिरंगा फहरा रहा है।