{"_id":"630e5690bb44427abd72e3f3","slug":"shravasti-srawasti-news-lko646000422","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के विरुद्ध लामबंद हुए अधिवक्ता, न्यायालय का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के विरुद्ध लामबंद हुए अधिवक्ता, न्यायालय का किया बहिष्कार
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। एसडीएम पर भ्रष्टाचार व अधिवक्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा है। अधिवक्ताओं द्वारा मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उनके खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।
जमुनहा तहसील अधिवक्ता संघ के आम सभा की एक बैठक तहसील में हुई। जिसमें अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार भारती आदि द्वारा एक प्रत्यावेदन दिया गया था। इसमें आरोप था कि उपजिलाधिकारी जमुनहा की कार्यशैली सही नहीं है। उनके द्वारा न सिर्फ अधिवक्ताओं की अनदेखी की जा रही है, बल्कि उनकी अवहेलना भी की जाती है। इस पर आम सभा द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाते तब तक अधिवक्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी के न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा।
वहीं आंदोलित अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय के सामने प्रदर्शन कर एसडीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मामले में उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। कुछ अधिवक्ता अपना निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उन पर अनर्गल आरोप लगा कर उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।