फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

जमुनहा में आधे बाजार की गुल हो गई बिजली

Tue, 30 Aug 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा स्थित बस स्टैंड से गांधी चौक बजार तक जाने वाली विद्युत लाइन का तार काफी जर्जर है। इसकी मरम्मत कर जुगाड़ के सहारे विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। अधिभार के कारण रविवार रात इस विद्युत लाइन का 50 मीटर तार जलकर गिर गया, जिससे आधे जमुनहा बाजार की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

इसी एलटी लाइन के सहारे जमुनहा एसएसबी, पुलिस चौकी, बीआरसी, इंडियन बैंक दयाली, आर्य व्रत बैंक जमुनहा, आयुर्वेदिक अस्पताल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहा, प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय, एएनएम सेंटर, स्वस्थ्य उपकेंद्र आदि स्थानों व उपभोक्ता को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। करीब 900 मीटर लंबी इस लाइन के टूटने से आधे बाजार की आपूर्ति बाधित है। इसकी लगातार शिकायत के बाद भी बिजली निगम द्वारा इसकी मरम्मत न कराए जाने के कारण उपभोक्ता भीषण उमस भरी गर्मी में रात बिताने को विवश हैं।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार गुप्ता का मोबाइल बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। एसडीओ विद्युत जमुनहा अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि उपभोक्ताओं को अभी एक दिन और इंतजार करना होगा। बुधवार को केबिल आएगी। इसके बाद लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed