फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

जल्द दूर होगा बिजली संकट, सभी उपकेंद्रों को मिले अवर अभियंता

Mon, 29 Aug 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। बिजली निगम के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अपनी छोटी छोटी समस्या के निराकरण के लिए एसडीओ अथवा अधिशाषी अभियंता से संपर्क नहीं करना होगा। इसके लिए जिले के सभी उपकेंद्रों पर अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है। जिनके द्वारा अधिकतम 24 घंटे में बिजली से संबंधित समस्या का समाधान कर रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में उपभोक्ताओं को रोस्टर की आधी बिजली भी नसीब नहीं हो रही है। इसका कारण कई उपकेंद्रों को प्रभारी अवर अभियंताओं के सहारे संचालित कराया जाना था। कई उपकेंद्रों की जिम्मेदारी होने के कारण जहां वह उपकेंद्र को समय नहीं दे पा रहे थे। वहीं दूसरे उपकेंद्र पर होने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे थे। ऐसे में मामूली फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को कई कई घंटे आपूर्ति बहाल कराने का इंतजार करना पड़ता था। जिले में देखा जाए तो 33 केवीए उपकेंद्र भिनगा, आईपीडीएस बगुरईयां, लक्ष्मनपुर बाजार, घोलिया, इकौना, सीताद्वार, कटरा, भंगहा, उल्लहवा, जमुनहा, गिलौला व लक्ष्मननगर उपकेंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसके सापेक्ष मात्र छह अवर अभियंताओं की ही तैनाती थी।
विज्ञापन

जिनके सहारे बिजली निगम 38 फीडरों के एक लाख पैंतीस हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति देता था। ऐसे में उपभोक्ताओं को रोस्टर की आधी बिजली मिलना दूभर था। लेकिन अब उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए न सिर्फ सभी उपकेंद्रों पर अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है, बल्कि उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। जिन पर फोन कर अपनी समसया का समाधान करा सकते हैं। अधिशाषी अभियंता विद्युत डीपी सिंह ने बताया कि सभी अवर अभियंताओं को अपने सेलफोन 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर उपभोक्ता इन नंबरों पर फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र अवर अभियंता मोबाइल नंबर
उपकेंद्र भिनगा अभय कुमार 9631844404
आईपीडीएस बगुरईयां मनीशंकर पाल 7394988784
लक्ष्मनपुर बाजार आदित्य गुप्ता 6392855902
घोलिया मधुसुदन कुमार 8115476305
इकौना अभय प्रताप सिंह 9453005230
सीताद्वार राजेश कुमार 9554711925
कटरा प्रवेश कुमार 8052538799
भंगहा ललित कुमार 9919244695
उल्लहवा अनिल कुमार गुप्ता 9451141677
जमुनहा कुलदीप यादव 9621727794
गिलौला अमित कुमार 9792286577
लक्ष्मननगर धर्मेंद्र कुमार 7903525528
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed