फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठी तराई

Mon, 29 Aug 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। गुप्त काशी माने जाने वाले सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में कजरी तीज पर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक के लिए सोमवार से ही कावंड़ियों का जत्था रवाना हो रहा है। मंगलवार को मंडल के जिलों सहित नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आकर लोग जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, इकौना के सीताद्वार मंदिर परिसर सहित राप्ती नदी के विभिन्न घाटों, प्रमुख जलाशयों व कस्बों तथा बाजारों सहित गांवों से कोई पैदल तो कोई साइकिल अथवा मोटर साइकिल तो कोई ट्रैक्टर ट्राली व कोई अन्य वाहन से गाजे बाजे के साथ विभूतिनाथ मंदिर के लिए आ रहा है।
विज्ञापन

कांवड़ियों द्वारा किए जा रहे बम बम हरहर के उदघोष से समूचा जिला शिवमय बना हुआ है। शिवभक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कजरी तीज पर मंगलवार को सिरसिया के विभूतिनाथ, जमुनहा के जंगलीनाथ व गोंडा के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ महादेव का जलाभिषेक करने के लिए लोग सोमवार से ही कांवड़ लेकर पैदल जा रहे हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए समाजसेवियों आदि द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। कहीं हलुआ पूड़ी, कहीं पानी, कहीं फल, चाय, छोला चावल, लस्सी आदि पेय पदार्थ वितरित किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके रुकने व कांवड़ रखने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

विभूतिनाथ मंदिर सहित मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर कजरी तीज के दौरान सुरक्षा, यातायात व शांति व्यवस्था के लिए 12 निरीक्षक व थानाध्यक्ष, 63 उपनिरीक्षक, 41 प्रधान आरक्षी, 225 आरक्षी, 69 महिला आरक्षी, छह यातायात पुलिस, 25 होमगार्ड, 52 पीआरडी व एक कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। एसपी, एएसपी, सीओ सहित डीएम, एडीएम व एसडीएम भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे। सभी मार्गों पर स्थानीय पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है। डायल 112 को भी प्रमुख तिराहों, चौराहों व भिनगा जंगल के मध्य तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलरामपुर, बहराइच व गोंडा क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तुलसीपुर सिरसिया मार्ग पर बड़े व माल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- बलरामपुर से मथुरा बाजार होते हुए लक्ष्मनपुर बाजार आने वाले सभी बड़े माल वाहनों को बहराइच की ओर डायवर्जन किया गया है।
- बहराइच से श्रावस्ती की ओर आने वाले माल वाहनों को आसाम रोड बहराइच से बलरामपुर की तरफ डायवर्जन किया गया है।
- पयागपुर व विशेश्वरगंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को बहराइच की तरफ डायवर्जन किया गया है।
भिनगा से सिरसिया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिल्हरिया मोड़ पेट्रोल पंप के पास, भउवा नाका जाने वाले मार्ग के बगल एसएसबी कैंप जाने वाले रास्ते पर, राजकीय इंटर कालेज के बगल, पॉलिटेक्निक पुल के आगे दाहिने तरफ, जनकपुर मन्दिर के पास, कमलेश यादव के खेत के बायें तरफ, निरालानगर फायर सर्विस सर्विस ग्राउण्ड एवं उसके सामने के मैदान, चिर्रीपुर दोनों तरफ भट्ठे पर, तपसी इण्टर कालेज जोखवा बाजार रोड के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है। बलरामपुर की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए त्रियुगी नारायण वर्मा की आम की बाग के पास, त्रियुगी की सागौन की बाग के पास, पटखौली मदरसे के बगल सिरसिया-बलरामपुर मार्ग के पास, पटखौली के बाग के पास एवं हथियाकुण्डा नाला के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है।

श्रावस्ती। कजरी तीज मेले को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि सिरसिया के विभूतिनाथ मन्दिर पर जलाभिषेक के लिए एडीएम कमलेश चन्द्र को सम्पूर्ण मेला प्रभारी व एएसपी प्रवीण कुमार यादव को सम्पूर्ण सुरक्षा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही 68 मजिस्ट्रेट, 95 पुलिस अधिकारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक व आरक्षियों के साथ दो पालियों में तैनात रहकर मेले को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करायेंगे। मेला क्षेत्र को 03 सेक्टर व 07 सबसेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही यहां 16 बैरियर, 14 पार्किंग, दो मोबाईल पार्टी, दो क्यूआरटी, एक कंपनी पीएसी, दो वायरलेस कंट्रोल टीम एवं चार वाच टावर बनाये गये है। इसके साथ ही मन्दिर पर मेला चौकी, खोया-पाया केन्द्र, कंट्रोल रूम सहित स्वास्थ्य कैंप, मोबाइल एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed