फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन पर जोर दें आशा व एएनएम

Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने आशा व एएनएम को संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहाकि आशा व एएनएम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की प्रथम कड़ी हैं। जिन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना करना होगा। गर्भवती, धात्री व नवजात के टीकाकरण से लेकर अन्य सभी जिम्मेदारियों को वह पूरी निष्ठा से निभाएं। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी उनके कार्यों की समीक्षा करें। लापरवाही पर आशा व एएनएम को दंडित करें। आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती व नवजात शिशुओं का पंजीकरण व अपडेशन शत-प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई की जाए। जिले के सभी अस्पतालों में पुरुष व महिला नसबंदी की सुविधा के साथ ही परिवार नियोजन के संसाधन मौजूद हैं। जिसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं हाई रिस्क गर्भवती की पहचान सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा किया। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमएस डॉ. जेता सिंह, एसीएमओ डॉ. संत प्रकाश, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, डीपीओ आशा सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed