फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

भिनगा में बने डिपो तो दूर हो आवागमन की समस्या

Mon, 22 Aug 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। जिला गठन के 24 वर्ष बाद भी भिनगा को अपना परिवहन निगम डिपो नसीब नहीं हो सका है। बहराइच जिले से कुछ हिस्सों को हटाकर 22 मई 1997 को श्रावस्ती जिले का गठन कर उसका मुख्यालय भिनगा में बनाया गया था। जहां पांचों ब्लाक जमुनहा, गिलौला, इकौना, हरिहरपुररानी व सिरसिया की 397 ग्राम पंचायतों तथा भिनगा व इकौना नगर के लोगों को अपने मामलों की पैरवी करने के लिए भिनगा आना पड़ता था। इसके बावजूद आज तक सिरसिया को छोड़ कर किसी भी तहसील व ब्लाक मुख्यालय से भिनगा के लिए न तो निगम की बसों का संचालन शुरू कराया गया और न ही प्राईवेट बसें संचालित हो सकी।
विज्ञापन

आज भी इकौना, गिलौला व हरिहरपुररानी सहित जमुनहा क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय भिनगा आने के लिए निजी अथवा डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि भिनगा में परिवहन निगम डिपो स्थापना के लिए पांच एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। जिस पर बस अड्ड़ा स्थापित कर शेष भूमि को खाली छोड़ दिया गया। उस पर आज भी स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है। ऐसे में जब रविवार को भिनगा से कानपुर के लिए एक नई बस सेवा शुरू हुई, तब जिले के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर मायूसी दिखी। उनका कहना था कि जब तक भिनगा में परिवहन निगम डिपो की स्थापना नहीं होती, तब तक लोगों के आवागमन की दुश्वारियां कम नहीं होगी। ऐसे में श्रावस्ती को रेल से जोड़ों संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर भिनगा में परिवहन निगम डिपो की स्थापना कराने की मांग की है, ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed