फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

मुफ्त एहतियाती डोज के लिए प्रतिरक्षा एक्सप्रेस रवाना

Mon, 22 Aug 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। कोविड टीकाकरण के प्रचार के लिए सोमवार को 20 प्रतिरक्षा एक्सप्रेस रवाना हुई। जिसे कलेक्ट्रेट से डीएम व भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रतिरक्षा एक्सप्रेस का उद्देश्य प्रिकॉशन डोज के लिए लोगों को जागरूक करना है। वाहन जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर 10 दिन तक कोविड टीकाकरण के लिए प्रचार करेगा।
विज्ञापन

मौके पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि जिलेवासियों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में मुफ्त प्रिकाशन डोज स्वयं लगवाएं। साथ ही अपने परिवार व अन्य ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा कि कोविड की प्रिकाशन डोज के लिए प्रतिरक्षा एक्सप्रेस चलाकर लोगों को प्रेरित करने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। लोग जागरूक होकर अधिक से अधिक कोविड टीकाकरण करा सकेगें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शारदा प्रसाद तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश मातनहेलिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उदय नाथ, चीफ फार्मासिस्ट केके श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed