फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

गोपालपुर उपकेंद्र पर शुरू हुई प्रसव सेवा

Mon, 22 Aug 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
shravasti
कटरा (श्रावस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के स्वास्थ्य उपकेंद्र गोपालपुर को प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। गांव में स्थापित स्वास्थ्य उपकेंद्र में अब प्रसव भी कराया जाएगा। जिसके लिए इसका उच्चीकरण किया गया है। गोपालपुर में इस सेवा का सोमवार को अधीक्षक द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की उपस्थिति में सीएचसी अधीक्षक डा. आशीष श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। इस दौरान अधीक्षक ने कहा कि सरकार गांव स्तर पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए गंभीर है। स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्रसव केंद्र के रूप में विकसित करने से ग्रामीण महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे जहां संस्थागत प्रसव बढे़गा, वहीं प्रसव के लिए प्रसव पीड़िताओं को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेाग। मौके पर डॉ. अनिल तिवारी, एएनएम आराधना, सीएचओ साधना यादव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मिथिलेश अवस्थी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार में बने स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर कर्मियों की मनमानी के चलते ताला लटक रहा है। यहां सोमवार सुबह 11 बजे तक ताला लटका रहा। इलाज के लिए उपकेन्द्र पर आई गंगाजली, रोजा, सीता देवी आदि महिलाओं ने बताया कि अक्सर यहां स्वास्थ्यकर्मी नदारद रहते हैं। जिससे उन्हें न तो समय पर इलाज मिल पा रहा है और न ही दवा। बेहतर इलाज के लिए आज भी हमें भिनगा जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed