{"_id":"62c8717c74449903ea5e0b00","slug":"shravasti-srawasti-news-lko638734777","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की नहर में डूबने से मौत, तीसरा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की नहर में डूबने से मौत, तीसरा अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। राप्ती मुख्य नहर में मछली पकड़ने गये तीन युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सीएचसी, मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर कोठी निवासी ननकऊ (35), राजकुमार (18) व चंद्र प्रकाश आर्य (25) के साथ दो अन्य लोग शुक्रवार को राप्ती मुख्य नहर से मछली पकड़ने गये थे। सुबह से ही राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण मुख्य नहर में पानी छोड़ा जा रहा था। इस वजह से नहर का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान मछली पकड़ रहे राजकुमार का पैर फिसला तो वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए ननकऊ व चंद्रप्रकाश भी नहर में उतरे, लेकिन डूबने लगे।
तीनों को डूबता देख साथ में मौजूद दो अन्य साथी चिल्लाते हुए गांव पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को ढूंढकर नहर से निकाला। ननकऊ व राजकुमार की मौत हो चुकी थी जबकि चंद्रप्रकाश की सांसें चल रही थीं। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने ननकऊ व राजकुमार के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं, एक ही गांव में दो लोगों की मौत से कोहराम मचा है।