फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

सीएचसी में सफाई वाले ने लगाया इंजेक्शन, निलंबित

Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
shravasti
गिलौला (श्रावस्ती)। सरकारी अस्पतालों में इलाज कहीं सफाईकर्मी तो कहीं माली व वार्डब्वॉय कर रहे हैं। इसका खुलासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में मरीजों का इलाज सफाईकर्मी कर रहा है। सफाई कर्मी ही मरीजों को इंजेक्शन लगाता है। उसका इंजेक्शन लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मामले में सफाईकर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित की गई है। वायरल वीडियो के मुताबिक यहां तैनात सफाईकर्मी शिव प्रसाद एक व्यक्ति को इंजेक्शन लगा रहा था। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले में लापरवाही को लेकर अधीक्षक की भूमिका के लिए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने एक जांच कमेटी गठित की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed