फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बिना भेदभाव के अपनी बेटियों को भी शिक्षित करें

Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। राजकीय पुस्तकालय का शुभारंभ सोमवार को हुआ। भिनगा में बनाये गए इस पुस्तकालय में पुस्तक प्रेमियों के साथ कंप्यूटर पर काम करने वालों को भी सुविधा मिलेगी। पुस्तकालय का शुभारंभ पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र ने किया। उन्होंने जिलेवासियों से अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि बेटों के साथ साथ बिना भेदभाव अपनी बेटियों को भी शिक्षित कर उन्हें आगे बढाएं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर स्मार्ट क्लास संचालन की सुविधा प्रदान किये जाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अनेक सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके क्रम में आज राजकीय जिला पुस्तकालय का जीर्णोद्धार कर शुभारंभ किया गया है। युवाओं को अधिक से अधिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि पुस्तकालय में कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा हो जाने से यहां आने वाले प्रतियोगी छात्र छात्राएं व अन्य पाठक लाभान्वित होंगे। राजकीय जिला पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ-साथ हिन्दी एवं अंग्रेजी साहित्य की पुस्तकें भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। उन छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए उन्हें डिजिटल रूप से तैयारी करने हेतु इंटरनेट से लैस कंप्यूटरों की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने कहा कि जनसहयोग से राजकीय जिला पुस्तकालय में पुस्तकों एवं इंटरनेट कम्प्यूटर के साथ-साथ अध्ययन के लिए आये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के लिए अन्य सुविधाएं सदैव मुहैया रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस दौरान एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, डीआईओएस संत प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्रा समेत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed