{"_id":"62b35692180fed46530a78b6","slug":"shravasti-srawasti-news-lko636371710","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से बचने के लिए यातायात नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से बचने के लिए यातायात नियमों का करें पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट से एलईडी वैन रवाना हुई। जिसे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एलईडी वैन जिले के सभी तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों व विभिन्न प्रमुख बाजारों, कस्बों एवं प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करेंगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इस रोकने के लिए सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न माध्यमों से सुरक्षित सफर के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत यह एलईडी वैन रवाना की गई है। इससे प्रसारित किए जा रहे संदेश से जिलेवासियों को सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम सीखने में मदद मिलेगी। उपजिलाधिकारी रोहित ने कहाकि यातायात नियमों व संकेतों की जानकारी के अभाव में कई बार हम ऐसी गलती कर देते हैं। जो हमारे खुद के या औरों के लिए जानलेवा साबित होती है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, एआरटीओ कार्यालय के संभागीय निरीक्षक भीमसेन, लिपिक सचिन शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।