फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

तपती दोपहरी में पेयजल का संकट, हैंडपंप खराब

Mon, 13 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौक व चौराहों सहित मार्ग किनारे लगे अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसके चलते जेठ की तपती दोपहरी में राहगीरों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। जमुनहा तहसील व विकास क्षेत्र के जमुनहा, वीरगंज, पटना, बदला व कानीबोझी सहित सभी प्रमुख बाजारों, कस्बों, तिराहों व चौराहों पर लगे ज्यादातर हैंडपंप पूरी तरह से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

जमुनहा के फतेहपुर बनगई स्थित बस स्टैंड चौराहा पर लगा सरकारी हैंडपंप व स्टेंडपोस्ट विगत छह माह से खराब है। कई वर्षों से पानी टंकी की सीमेंट की पाइप लाइन सप्लाई में लीकेज होने से बंद हो गई थी। जिसे अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया। वहीं विगत छहि माह से खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में राहगीरों व दैनिक यात्रियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा है। इससे परेशान क्षेत्रवासियों ने अब डीएम नेहा प्रकाश व सीडीओ अनुभव सिंह को पत्र भेजकर इस परेशानी से छुटकारा दिलाने की गुहार लगायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed