{"_id":"62910c0f5bb9b22ea9755ad8","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6325453158","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को केसीसी के माध्यम से उपलब्ध कराएं ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को केसीसी के माध्यम से उपलब्ध कराएं ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावसती। किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित बहुत से किसान केसीसी पाने से अभी भी वंचित है। इसके लिए सभी बैंक प्रत्येक किसान को केसीसी से आच्छादित कर उनकी जरूरत के हिसाब से ऋण राशि उपलब्ध कराए। ताकि किसान बेहतर पैदावार कर आर्थिक तौर पर सबल बन सके। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने दिया। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इस दौरान बैंकों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा कर मौजूद बैंक प्रबंधकों को स्वरोजगार से जुड़े ऋण आवेदनों को जांच कर प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। कहा कि यदि आवेदन में किसी भी अभिलेख की कमी मिले तो उसे मंगवा कर दस्तावेज दुरुस्त कर आवेदक को ऋण मुहैया कराया जाय। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी आवेदन को खारिज किया जाता है तो बैंक प्रबंधक को अब कारण बताना होगा। ऐसा न करने पर संबंधित बैंक अधिकारी के कार्रवाई तय होगी।
एडीएम ने कहा कि सिरसिया बाजार के आस-पास जिन बैंकों को नयी शाखा खोलने के लिए स्वीकृति मिली है, वह तत्काल अपनी शाखा का संचालन शुरू करें ताकि विकास खंड सिरसिया के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त हो सके। कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को बैंक समय से आवेदकों को ऋण मुहैया कराए, ताकि वह रोजी-रोजगार करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन बेहतर ढंग से कर सके। बैठक का संचालन अग्रणी बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड एमपी बर्नवाल, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।