{"_id":"628d19bcdfe302511923632d","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6320787200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन लो मेरी पुकार पवनसुत, विनती बारंबार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन लो मेरी पुकार पवनसुत, विनती बारंबार...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान की आराधना की। इस दौरान प्रसाद वितरण कर लोगों ने अपने परिवार व कुटुंब की सुख समृद्धि की कामना की।
ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को जिले के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इस दौरान भिनगा व इकौना नगर सहित जिले में कई अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण भी किया। इकौना के बेचूबाबा स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह से ही हनुमान जी की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा।
इस दौरान लोगों ने मंगलमूर्ति राम भक्त हनुमान का पूजा अर्चना कर हलवा व लड्डू का भोग भी लगाया। इसी क्रम में भिनगा के नई बाजार, दीवानी न्यायालय के सामने, खलवा बाजार आदि स्थानों पर भक्तों ने पंडाल लगाकर आने जाने वाले लोगों को प्रसाद वितरित किया।