फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

जायरीन से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 25 घायल

Mon, 23 May 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
shravasti
कटरा / इकौना (श्रावस्ती)। जायरीनों से भरी पिकप रविवार रात साढ़े बारह बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। मार्डन थाना कटरा क्षेत्र में घटी इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जायरीन दरगाह शरीफ बहराइच से अपने घर संत कबीर नगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ बहराइच में जियारत के लिए आए जायरीन रविवार रात वापस अपने घर संत कबीर नगर की ओर पिकप संख्या यूपी 32 सीजेड 9497 से निकले थे। 25 जायरीन पिकप में दो फ्लोर बनाकर बैठे हुए थे। जैसे ही जायरीनों से भरी पिकप बौद्ध परिपथ स्थित पेट्रोल पंप खरगौरा बस्ती के पास रात करीब 12:30 पर पहुंची पिकप अनियंत्रित हो पलट गई। इसमें पिकप में सवार जायरीन अलाउद्दीन (40) पुत्र बुधई निवासी कैथोलिया थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि पिकप में बैठे जायरीन इसरत जहान (40) पुत्री अलीम, मंजू (14) पुत्री रघुनाथ, सवारे (60) पुत्र जयकरण, प्रेमा (60) पुत्र भूलन, इंद्रावती (25) पुत्री शिवाजी, राम मनोहर (30) पुत्र रामदेव, शिवा (30) पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण कैथोलिया संत कबीरनगर तथा जुबेदा (32) पत्नी नसरुद्दीन निवासी बस्ती, अशोक कुमार (32) पुत्र विश्वनाथ निवासी विजयपुर थाना बांसी जनपद संत कबीर नगर, कौशल्या (35) पत्नी अशोक कुमार निवासी विजयपुर थाना बांसी जनपद संत कबीर नगर, सुरसरि पत्नी काशीराम निवासी बस्ती, काशीराम (42) पुत्र रामचंद्र निवासी किला थाना सोनहा जिला संत कबीर नगर, सोनमती (60) पत्नी विश्वनाथ उदयपुर सिद्धार्थनगर, अशोक कुमार (60) निवासी सिद्धार्थनगर, बुधई (65) पुत्र सुल्तान निवासी संत कबीर नगर, मीरा (35) पत्नी प्रमोद निवासी उदइपुर जिला सिद्धार्थनगर, प्रमोद (40) पुत्र विश्वनाथ निवासी उदईपुर जिला सिद्धार्थनगर सहित 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां सभी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हुई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए बहराइच भेजा गया है। सभी के परिवारीजनों को घटना की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed