{"_id":"6289269faf156c227a0e563f","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6316482197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने तहसील व ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने तहसील व ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील व ब्लॉक कार्यालय का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां प्रशिक्षु नायब तहसीलदार को न्यायालय का आवंटन न किए जाने की जानकारी हुई। वहीं, ब्लॉक कार्यालय का फर्नीचर खराब होने के साथ ही छत का प्लास्टर गिरा मिला। सीडीओ ने मरम्मत कराने अथवा दोबारा बनवाने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने जमुनहा तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सौरभ शुक्ला व तहसीलदार अहमद फरीद खान उपस्थित मिले। इस दौरान नायब तहसीलदार को न्यायालय का आवंटन न होने की जानकारी हुई। तहसील कोर्ट में 29803 वाद अंकित मिले। इनमें से 25776 निस्तारित, 162 स्थानांतरित तथा 4027 वाद विचाराधीन मिले।
सीडीओ ने दो माह से अधिक समय से कुर्रे दाखिल न करने वाले कार्मिकों को चिह्नित कर पत्र जारी करने व धारा 24 के तहत लंबित 300 रिपोर्ट निस्तारित करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय जमुनहा का निरीक्षण किया। यहां बीडीओ गौरव पुरोहित कर्मचारियों के साथ मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहित सहायक विकास अधिकारियों के बैठने के लिए बनवाया गया फर्नीचर खराब मिला। छत का प्लास्टर गिरा मिला।