{"_id":"628925fda571390b794f8142","slug":"shravasti-srawasti-news-lko631647943","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद विरोधी दिवस पर एसपी ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद विरोधी दिवस पर एसपी ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
श्रावस्ती। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शनिवार को एसपी ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस दौरान हर कीमत पर आतंकवाद से लड़ने की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया।
आतंकवाद विरोधी दिवस पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थानों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कर्मचारियों को आतंकवाद से लड़ने व आतंकवाद खात्मे के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसपी ने मातहतों को शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक यह शपथ लेते हैं। हम सभी प्रकार के आतंकवाद और अहिंसा का डटकर विरोध करेंगे।
अधिकारियों, कर्मचारियों ने मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहाकि आतंकवाद को किसी भी रूप में या किसी भी परिस्थितियों में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए आतंकवाद व हिंसा का डट कर विरोध करेंगे। आतंक एवं हिंसा के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और समाज के लोगों को आतंक और हिंसा से दूर करने में अपना योगदान देने की अपील किया।