फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

तीनों तहसीलों में आए 205 मामले, 16 मौके पर निस्तारित

Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमुनहा में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही डीएम नेहा प्रकाश ने स्वयं फरियादियों की शिकायतों को सुना। निर्देश दिया कि सभी शिकायतों को समयबद्ध स्तर पर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान तीनों तहसीलों में पीड़ितों ने 205 मामले दर्ज कराए। इनमें से 16 मामले मौके पर ही पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित कराए गए।
विज्ञापन

जन शिकायतों की सुनवाई कर रहे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने थानाध्यक्षों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर पूरी गुणवत्ता के साथ करने को निर्देशित किया। दौरान जमुनहा तहसील में निस्तारण के लिए 82 इकौना में 66 और भिनगा तहसील में कुल 57 मामले दर्ज हुए। इस मौके पर संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चकपिहानी के मजरा जोतवा निवासी रामचंदर पुत्र महादेव ने इलाज में गड़बड़ी से पैर खराब हो जाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में बताया गया कि उसके पुत्र अरुध कुमार की तबियत खराब थी। उसे दिखाने वह सेमरी चकपिहानी स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गया। इसका संचालन गांव निवासी एक व्यक्ति करता है। उसने अप्रशिक्षित होने के बावजूद पुत्र के इलाज का भरोसा दिलाया लेकिन उसके गलत इलाज के कारण पीड़ित के पुत्र का पैर खराब हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed