{"_id":"6283df502a8e0f7e3e4b66f5","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6310414137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी के बाद निकली धूप, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी के बाद निकली धूप, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भीषण गर्मी से परेशान तराई क्षेत्र के लोगों को सोमवार देर रात आए आंधी-पानी ने कुछ राहत पहुंचायी। रात भर सुहाना बना मौसम मंगलवार को सुबह से निकली तेज धूप के कारण फिर तपने लगा। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने सभी को बेहाल रखा। तेज आंधी के कारण उखड़े पेड़ व बिजली के पोल के कारण कई इलाकों में सप्लाई बाधित होने से घंटों गुल रही बिजली ने परेशानी को और बढ़ाए रखा।
जिले में बीते सप्ताह हुई हल्की फुल्की बरसात के बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों से सभी लोग परेशानहाल थे। ऐसे में बीते सोमवार को बादलों की लुकाछिपी के कारण दिन भर रही उमस के बाद देर रात अचानक आई तेज आंधी व पानी ने मौसम सुहाना कर दिया। तेज हवाओं के बीच हुई बरसात से रात के मौसम में नरमी देखी गई। लेकिन मंगलवार सुबह खिली चटकीली धूप ने एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।
देर रात आए तेज आंधी पानी के कारण बंजारनपुरवा स्थित विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा से जमुनहा को दी जाने वाली विद्युत सप्लाई के हाईटेशन लाईन का बरुआ के पास कई पोल गिर गया। वहीं चिरैया, मल्हीपुर पेट्रोल पंप, कानीबोझी, बनगई के पास हाईटेशन लाईन पर पेड़ गिर गए। जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद है। जिसे बहाल कराने के लिए निगम कर्मी प्रयासरत हैं। वहीं भिनगा, सिरसिया, मछरिहिवा, लक्ष्मनपुर सहित अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी रात में घंटों बाधित रही। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। जबकि इंडोनेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों में आंधी के कारण हवाओं की गति तेज होने के कारण सीमा क्षेत्र के भचकाही, बनकटी, कटकुइया, रावलपुर, धनुहा सहित कई अन्य गांवों में लोगों के घरों पर रखा छप्पर व टीनशेड तक उड़ गए। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।