{"_id":"6283de90d95cb90f4846b9e5","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6310413160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 27 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत प्रक्रिया के सुचारु एवं प्रभावी कार्यान्वयन तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैवाहिक सामग्री खरीदने के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 27 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत होने वाले विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर लें, जिससे विवाह कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहाकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सभी गरीब वर्गों की बेटियों के विवाह के लिए वरदान साबित हुई है। प्रदेश सरकार का ध्येय है कि गरीब लोग अपनी बेटियों को बोझ न समझें। उन्हें अच्छी शिक्षा दें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। बेटियों को समाज में अच्छा संस्कार और सम्मान दिया जाए, जिससे उनका अच्छी तरह शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके। कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके विवाह तक का व्यय सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
जिले के सभी पात्र परिवार इस कल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठायें। संबंधित अधिकारियों को विवाह के लिए लाभार्थियों का चयन करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, इकौना आरपी चौधरी, पीडी इंद्रपाल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा एवं डीपीओ आशा सिंह सहित सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।