{"_id":"62828bb94994772cd5619431","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6308909129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा खरीद में मानक दरकिनार, सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा खरीद में मानक दरकिनार, सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में संचालित गो संरक्षण केंद्रों की चारा खरीद में मानक दर किनार कर मनमानी बरती जा रही है। इसके चलते ही चारा खरीद के लिए कई माह के मांग पत्र एक साथ भेजे जा रहे हैं। वहीं हस्ताक्षर करने के बाद इनके नीचे तारीख भी नहीं दर्ज की जा रही है। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने संबंधित जिम्मेदारों को पत्र भेज कर कार्य प्रणाली में सुधार लाने को निर्देशित किया है। साथ ही चेताया है कि ऐसे मामलों में अब कड़ी कार्रवाई होगी।
जिले के सभ्ी ग्राम प्रधनों, ग्राम सचिवों, पशु चिकित्साधिकारियों, खंड विकास अधिकारियो, नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों, सभी उप जिलाधिकारियों व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भेज पत्र में सीडीओ अनुभव सिंह ने मांग पत्र पर तिथि अंकित न करने पर भी नाराजगी जतायी है। कहा कि इससे उजागर होता है कि एक साथ तीन से चार माह तक के भुगतान के लिए एक साथ पत्रावलियां भेजी जा रही है। ऐसी मनमानी अब बिल्कुल नहीं चलेगी। संबंधित मांग पत्र प्रत्येक माह की एक व दो तारीख तक गौ आश्रय स्थल के लिए नामित जनपदीय नोडल अधिकारी द्वारा पशुओं का सत्यापन करके निरीक्षण रिपोर्ट ग्राम पंचायत सचिव व जिला स्तर पर उपलब्ध कराएंगे। डीएम की स्वीकृति के बाद संबंधित समिति के खाते में धनराशि हस्तानांतरित की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।