फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

शिकायतों का निस्तारण न करने वाले विभागों की बनाएं सूची

Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का बुधवार को डीएम नेहा प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा अनुभाग का निरीक्षण कर बाढ़ से बचाव को लेकर की जा रहीं तैयारियों की जानकारी ली। उपस्थित कर्मचारियों को बाढ़ के संबंध में प्राथमिकता से कार्य करने को कहा। साथ ही आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने आपदा सलाहकार मोहम्मद गफ्फार हुमायूं एवं आपदा विशेषज्ञ अरूण मिश्रा को तत्काल प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रशासनिक अधिकारी कक्ष का निरीक्षण कर फाइलों के रखरखाव को और बेहतर ढंग से करने के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभी अनुभागों में आलमारी में रखी फाइलों को विषयवार सूचीबद्ध कर आलमारी के बाहर इंडेक्स चस्पा कराने का निर्देश दिया। डीएम ने ग्राम सभा बरदेहरा के बस्ते का मुआयना भी किया। सभी अभिलेखों को दुरुस्त रखने को कहा। ई-गर्वनेंस कार्यालय में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों एवं उनके निस्तारण की जानकारी ली। कहा कि समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण न करने वाले विभागों की सूची बनाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उन शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। नजारत के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पंजिका सहित अन्य अभिलेखों को भी देखा। आरसी वसूली की पंजिका को अपडेट करने, ऑडिट आपत्तियों का 15 दिन में निराकरण कराने तथा डेड स्टाक को भी सत्यापित कराने का निर्देश दिया है। सभी से समय से कार्यालय आने का निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष, प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रमौली श्रीवास्तव व नाजिर अनूप तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed