{"_id":"6272bc5b6e5e3028ce2d6b35","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6290698105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को पत्र भेजकर की उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को पत्र भेजकर की उच्च स्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा ब्लाक में काम काज के दौरान बरती जा रही गड़बड़ी बरतने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री समेत अन्य आला अफसरों को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जोड़ तोड़ के दम पर 16 साल से अपने गृह जनपद में जमे सीडीपीओ निरीक्षण के दौरान काम काज दुरुस्त रहने के बावजूद अनुचित मांग को लेकर उत्पीड़ित करते हैं।
आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल की तरफ से भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि बाल विकास परियोजना जमुनहा में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा अपने गृह जनपद श्रावस्ती में करीब 16 साल से जमे हुए है। आरोप लगाया कि हर सप्ताह औचक निरीक्षण के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर सब कुछ दुरुस्त मिलने पर ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पैसे की मांग की जाती है। पैसा न देने पर विभागीय कार्रवाई व सेवा समाप्त कराने की धमकी देकर उत्पीड़ित किया जाता है। शिकायती पत्र भेजने वालों में किरण वर्मा, पूनम त्रिपाठी, रूबी सिंह, गीता वर्मा, चंद्रावती सिंह, नसीमा, मैना वर्मा आदि का नाम शामिल है।