फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज, गले मिल दी मुबारकबाद

Wed, 04 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। ईद का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ पूरे जिले में मनाया गया। इस दौरान भिनगा सहित जिले की अन्य ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही सेंवई खिलाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

जिलेभर में मंगलवार को ईद का मुबारक पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। भिनगा सहित जिले की अन्य ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंचने लगे। नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए ईदगाहों में व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों पर पेशे इमाम की अगुवाई में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। चिलचिलाती धूप व भीषण उमस भरी गर्मी के बावजूद ईदगाहों पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हुई। नमाज के दौरान कोई असुविधा न हो इसके लिए ईदगाह तिराहे से लेकर तहसील तिराहे तक आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था।
विज्ञापन

यही हाल इकौना, गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, हरदत्त नगर गिरंट, बदला, नासिरगंज, भंगहा, लक्ष्मनपुर बाजार, सेमगढ़ा आदि क्षेत्रों का भी रहा। यहां लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। साथ ही एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया था। जिले में विभिन्न ईदगाहों में आयोजित ईद की नमाज के दौरान संबंधित एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। सेवई खाने व खिलाने का दौर बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed