{"_id":"62701a1457fa354e414cbe92","slug":"shravasti-srawasti-news-lko628894466","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर गुलजार हुआ बाजार, खूब दिखी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर गुलजार हुआ बाजार, खूब दिखी चहल-पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर गुलजार हुआ बाजार, दिखी चहल पहल
कपड़ों, कास्मेटिक व चूडिय़ों के साथ ही सिवई की हुई बिक्री
फोटो - 06 से 12 तक
श्रावस्ती। मुकद्दस माह ए रमजान अब समाप्त होने को है। चांद का दीदार हुआ तो आज मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। यदि ईद हुई तो आज भिनगा सहित जिले के अन्य ईदगाहों पर ईद की नमाज अता की जाएगी। इसको लेकर क्या बच्चे व क्या बूढ़े क्या महिला क्या पुरुष हर किसी के चेहरे पर ईद की खुशी झलक दिख रही है। वहीं ईद को लेकर सोमवार को जिले में जमकर खरीदारी हुई।
ईद के त्योहार की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। ईदगाह भी ईद की नमाज अदा करने आने वालों के स्वागत के लिए सजकर तैयार हो चुके है। बाजारों में खासी चहल पहल देखी जा रही है। चाहे कपड़े की दुकान हो या फिर सेंवईयों की और चाहे अन्य दैनिक आवश्यता के वस्तुओं की दुकान। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चे रंग बिरंगी टोपी तो महिलाएं रंग बिरंगी चूडिय़ां खरीद रहीं हैं। वहीं लोग ईद पर मुंह मीठा करने के लिए दुकान से सेंवईयां खरीदने में जुटे हुए हैं। हर किसी को ईद की सुबह का इंतजार है। वहीं दुकानदारों भी ईदगाह पर अपनी दुकान लगाने की तैयारी कर रहे हैं। अंजुमन कमेटियां भी ईदगाह पर जुटने वाली भीड़ को असुविधा से बचाने के लिए स्वच्छ पेयजल व अन्य तैयारियों का जायजा ले रहीं हैं। इसके साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन भी जिले का अमन चैन बनाए रखने व त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए मंथन में जुटा हुआ है। डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
बाक्स में-
यहां इतने बजे अदा होगी ईद की नमाज
भिनगा के ईदगाह पर सुबह 09:00 बजे, रजा जामा मसजिद मोहल्ला टंड़वा में सुबह 7:30 बजे, जामा मसजिद भिनगा (बड़ी मसजिद) 9:00 बजे, आयशा मसजिद भिनगी सुबह 8:00 बजे, अंसारी मोहल्ला सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अता की जाएगी। इसके साथ ही जिले के अन्य ईदगाहों पर स्थानीय समय के अनुसार ईद की नमाज अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन
बाक्स मे -
पुलिस व राजस्व कर्मियों की रहेगी नजर
ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। कहीं किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसके लिए जहां भिनगा नगर के ईदगाह पर अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस, पीएसी, होमगार्ड व राजस्व कर्मियों के साथ मौजूद रहेंगे। वहीं इकौना की कमान एसडीएम व सीओ इकौना स्थानीय पुलिस के साथ संभालेंगे। वहीं गिलौला, जमुनहा व सिरसिया में तहसीलदार व नायब तहसीलदार स्थानीय पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान कहीं कोई चूक न हो इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।
बाक्स में-
ईद को लेकर उत्साहित दिखे लोग
ईद का उत्साह यूं तो हर किसी के दिल में होता है, लेकिन बच्चों व महिलाओं के लिए यह त्योहार कुछ ज्यादा ही महत्व रखता है। ईद पर ईदगाह में लगने वाले मेले में बच्चे सबसे अलग दिखे इसके लिए महिलाएं अपने बच्चों के लिए रंग बिरंगे कपड़े व टोपी खरीद रहीं हैं। वहीं ईद पर टोपी की बढ़ी मांग को देखते हुए दुकानदार 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की टोपी बेच रहे हैं।
बाक्स में -
ईद पर मिलेगी अबाध विद्युत आपूर्ति
ईद के मद्देनजर पावर कार्पोरेशन की ओर से अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति देने की व्यवस्था की गई है। विद्युत निगम की ओर से ईद पर सुबह छह बजे से दूसरे दिन सुबह छह बजे तक अतिरिक्त आपूर्ति दी जाएगी। इस बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत कहते हैं कि भिनगा व इकौना नगर को यदि कोई तकनीकी खराबी न आई तो 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
बाक्स में -
मौलाना गुल मोहम्मद ईदगाह पेश इमाम बताते हैं कि ईद खुशी का त्योहार है। रमजान के बाद दो रकात शुक्राने के लिए नमाज पढ़ते हैं। और गले मिलकर अमन व भाईचारे का पैगाम देते हैं। मुसलमानों की खुशी का सबसे बड़ा दिन ईद है। तीस रोजा रखने के बाद जब. ईदगाह से नमाज पढ़ कर लौटते हैं तो खुदा उनके गुनाह माफ कर देता है।