फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी नौकर गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। भिनगा के मोहल्ला नई बाजार निवासिनी ममता आर्य हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या पैसे की लालच में की गयी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगा आरोपी का कपड़ा व लूट का करीब डेढ़ लाख रुपया भी बरामद करने में सफलता पायी है।
विज्ञापन

भिनगा के मोहल्ला नई बाजार निवासी अरुण प्रकाश आर्य की पत्नी ममता आर्य रविवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान शाम को करीब पांच बजे उन पर हमला कर चाकू से गर्दन रेत कर हत्या का प्रयास किया गया। घायल अवस्था में पीड़िता ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया था। इसका खुलासा करने के लिए एसपी अरविन्द कुमार मौर्य द्वारा प्रभारी निरीक्षक भिनगा व क्राइम ब्रांच टीम को लगाया था। टीम द्वारा हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी दीपू मिश्रा निवासी उदईपुर चितईपुर थाना कोतवाली भिनगा को अंटा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त चाकू, घटना के समय पहने गए रक्त रंजित कपड़े तथा लूट का 1,54,460 रुपया बरामद करने में भी सफलता पायी।
विज्ञापन

एसपी मौर्य ने बताया कि आरोपी दीपू नशेड़ी था जो अरुण प्रकाश के यहां काफी वर्षों से बकाया धनराशि की वसूली की जाती थी। रविवार को ममता घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए पैसे की लालच में मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए मृतका के गले पर चाकू से वार कर घर में रखी 1,54,460 की नकदी लेकर फरार हो गया। इससे पूर्व भी वह जेल जा चुका है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपया का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed