फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

स्वस्थ बने रहने को हर दिन पीटी व योगासन जरूरी

Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा के परेड ग्राऊंड में मंगलवार रैतिक परेड का आयोजन हुआ। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उजागर खामियों को दुरुस्त कराने को निर्देशित किया। साथ ही मौजूद जवानों से कहा कि स्वस्थ बने रहने के लिए हर दिन पीटी व योगासन जरूर करे।
विज्ञापन

रैतिक परेड की सलामी लेने से पहले उन्होंने परेड का बारीकी से निरीक्षण भी किया। उन्होंने मौजूद सभी कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने व प्रतिदिन पीटी, योगासन करने के लिए प्रेरित किया गया। परेड निरीक्षण के बाद एएसपी ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को भी परखते हुए पुलिस लाइन में निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण भी किया। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर सभी पुलिस अधिकारियों ने थाना स्तर पर क्षेत्रवार संचालित बैकों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को भी जांच परखा। बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed