फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

सीएम कृषक दुर्घटना योजना के पात्रों को समय से हो भुगतान

Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। किसानों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी तरह की कोई ढिलाई नहीं चलेगी। संबंधित विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि वह दुर्घटना में मृत्यु किसानों के आश्रितों को सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत समय से धनराशि देकर मदद पहुंचाए। यदि किसी भी दुर्घटना में मृतक किसान के आश्रितों को समय से योजना का लाभ न मिल पाने की शिकायत उजागर हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई तय होगी। यह चेतावनी जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दी। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिनकी दुर्घटनावश असामयिक मृत्यु हो जाती है। उन कृषकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री कृषक दृर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख रुपये प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए संबंधित विभाग का दायित्व है कि वह योजना में लाभान्वित करने के लिए मृतक किसानों के आश्रितों से समय से आवेदन लेकर तत्काल उनके क्लेम की धनराशि नियमानुसार निस्तारण कराते हुए उन्हें उसका फायदा पहुंचाएं। इससे मृतक किसान के आश्रितों को भटकना नही पड़ेगा। ऐसे किसान जिनकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच है वह इस योजना की पात्रता की श्रेणी में आएंगे। यदि कोई किसान दुर्घटना में 60 प्रतिशत से ज्यादा विकलांग हो जाते हैं तो उन्हें इस योजना के तहत 2 से 3 लाख का मुआवजा देने का प्रावधान है। समीक्षा के दौरान उजागर हुआ कि इस योजना के माध्यम से जिले में अब तक 74 किसानों को 3 करोड़ 63 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। डीएम ने लंबित मिले 36 किसानों के आवेदनों का तत्काल निस्तारण कराने को निर्देशित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed