फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

22 दिनों में सिर्फ 24 किसानों से गेहूं खरीद

Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। सिरसिया के गेहूं क्रय केंद्र भरथा कला में 22 दिनों में सिर्फ 24 किसानों से 760.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पायी है। गेहूं खरीद की इस सुस्त रफ्तारी पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए खरीद कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। डीएम नेहा प्रकाश शनिवार को सिरसिया के गेहूं खरीद केंद्र भरथा का औचक निरीक्षण कर रही थी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस खरीद केंद्र पर शनिवार 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक सिर्फ तीन किसानों से ही मात्र 83 क्विंटल गेंहू खरीदा गया। डीएम ने कहा केंद्र प्रभारी इस बात का पूरा ध्यान रखे कि किसान जब अपना गेहूं बेचने केंद्र पर आए तो उन्हें तौल से लेकर बोरे तक की उपलब्धता में कोई परेशानी न होने पाए। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए हर क्रय केंद्र पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी जरूर की जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता पाए जाने पर सीधे केंद्र प्रभारी को दोषी मान कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, सहायक निबंधक सहकारिता राजकुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed