फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

माता रूपी पृथ्वी की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य

Sat, 23 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
shravasti
इकौना (श्रावस्ती)। विश्व पृथ्वी दिवस पर इकौना के विद्याश्री विद्यालय नरायनपुर में शनिवार को हवन व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक ने की। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्याश्री विद्यालय नरायनपुर में प्रबंधन समिति, शिक्षकों व बच्चों ने स्कूल परिसर व स्कूल के आसपास खाली स्थानों पर पौधरोपण किया। इस दौरान बच्चों सहित शिक्षकों ने पौधे लगाकर व हवन व यज्ञ कर लोगों से पर्यावरणीय संतुलन के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक चंद्रकेतु आर्य ने कहा कि माता भूमि पुत्रो अहं पृथिव्यां अर्थात पृथ्वी हमारी माता है इसलिए माता रूपी पृथ्वी की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। यह कार्य हम सब अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर व माता का कर्ज उतार कर सकते है। विद्यालय के प्राचार्य आर्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि हजारों साल पहले शून्य से क्रमश: आकाश, जल, वायु आदि के बाद पृथ्वी का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

पृथ्वी की रक्षा के लिए जहां पेड़-पौधे उगे, वहीं जीव-जंतु पैदा हुए। पृथ्वी तभी तक सुरक्षित है जब तक यहां पेड़-पौधे, वनस्पति, जीव-जंतु व मनुष्य पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहेंगे। एक भी अंश कम हुआ तो विनाश संभव है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति से पांच-पांच पेड़ लगाने की अपील की। इस मौके पर ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, अरविंद शुक्ल, राधिका, प्रभा विश्वास, ललिता, रेखा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पृथ्वी पर मौजूद मनुष्यों, जीव-जंतुओं आदि के संरक्षण की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed