फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

कन्या के जन्म पर सुमंगला योजना से मिलेंगे 15 हजार

Sat, 23 Apr 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले में एक और सकारात्मक पहल शुरू की गयी है। इसके तहत संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से अब कन्या के जन्म लेने पर उसके भरण पोषण के लिए छह किश्तों में पंद्रह हजार रुपये की धनराशि नवजात की मां को प्रदान की जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन स्तर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत ही संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। योजना के तहत बालिकाओं के जन्म के बाद 15 हजार रूपये छह किस्तों में प्रदान किए जाते हैं। इससे बेटियों के जन्म को लेकर परिवार में पैदा होने वाली नकारात्मक सोच को खत्म किया जा सकता है। बताया कि यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो तो परिवार की संतानों तथा विधिक रूप से गोद ली गई कन्या को सम्मिलित करते हुए अधिकतम दो कन्या इस योजना के तहत आर्थिक मदद पाने को पात्र होंगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत बालिका के जन्म होने पर दो हजार रुपये, बालिका के एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण के उपरांत एक हजार रुपये, कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरांत दो हजार रुपये, कक्षा छह में बालिका के प्रवेश के उपरांत दो हजार रुपये, कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरांत तीन हजार रुपये तथा ऐसी बालिकाएं जिन्होंने 10वीं व 12वीं पास करके स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के लिए डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो। उन्हें पांच हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। कन्या सुमंगला योजना का फायदा उठाने के लिए नवजात के माता पिता या अभिभावक केवल आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed