{"_id":"6264363b38aec524e13d4756","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6274961167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद से जुड़े मामले मौके पर जाकर निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद से जुड़े मामले मौके पर जाकर निपटाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाधान दिवस व थाना दिवस में आये प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनने के साथ ही जांच पड़ताल बाद इसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। इस दौरान विशेषतौर पर जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारी मौके पर स्थलीय जांच करके निस्तारित कराए। यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दिया। वह शनिवार को भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जुटे पीड़ितों की शिकायत सुन रही थी।
डीएम ने चेताया कि बिना कारण के फरियादियों की शिकायत का निस्तारण न कर उन्हें इधर उधर भटकाना, बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे कर्मचारी व अधिकारी को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग के आला अफसर अपने अधीनस्थों के स्तर पर निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता परखने को फरियादी के मोबाइल नंबर पर सीधे कॉल कर उसकी संतुष्टि को अवश्य परखे। इस दौरान निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिलने पर संबंधित के लिए बिना नोटिस सीधे दंडात्मक कार्रवाई तय की जाए।
उन्होंने कहा कि समाधान दिवस व थाना दिवस में आने भू संपत्ति से जुड़े विवादों की शिकायतों को अलग से सूचीबद्ध कर इनके निस्तारण को तहसीलवार राजस्व और पुलिस अफसरों की टीम गठित की जाए। यह टीम मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन के साथ बिना किसी पक्षपात के मामले को निस्तारित कराए ताकि फरियादियों को त्वरित राहत मिल सके। इसके बाद डीएम व एसपी ने सिरसिया थाने में भी आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर पीड़ितों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें आई। इनमें से 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।