{"_id":"625ef82439deb444a7332a3e","slug":"shravasti-srawasti-news-lko626878661","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत प्रदेश के आकांक्षी जिलों में केंद्र स्तर के मंत्रियों के प्रवास का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग मंत्रालय) महेंद्र नाथ पांडे ने मंगलवार को श्रावस्ती में एक दिवसीय प्रवास किया। केंद्रीय मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा बहुओं के अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें सम्मानित भी किया।
पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से मुलाकात की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा बहुओं के अभिनंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपके कार्यों की तुलना किसी अन्य कार्य से नहीं की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने कलेक्ट्रट सभागार में आकांक्षी जिले श्रावस्ती के विकास के संबंध में बैठक की। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, सदस्य विधान परिषद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी आदि मौजूद रहे।