{"_id":"625ef778143643649227797e","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6268769121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद का भवन तैयार फिर भी किराए पर चल रही समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद का भवन तैयार फिर भी किराए पर चल रही समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। लक्ष्मनपुर बाजार में साधन सहकारी समिति का संचालन किराए के मकान में कराया जा रहा है, जबकि परिसिया राजा गांव में खुद का भवन संचालन का इंतजार कर रहा है। सिरसिया विकास क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार में संचालित साधन सहकारी समिति को किराए के मकान में संचालित कराया जा रहा है। जिसके एवज में विभाग को एक मोटी रकम किराए के रूप में अदा करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं यहां पर्याप्त स्थान न होने के कारण आने वाले किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
समस्या से निजात के लिए कुछ समय पूर्व लाखों रुपये खर्च कर लक्ष्मनपुर बाजार से सटे परिसिया राजा गांव में साधन सहकारी समिति के भवन का निर्माण कराया गया था। जिसका हस्तानांतरण कराने के बावजूद इसका संचालन प्रारंभ नहीं कराया गया। ऐसे में जहां किसानों को इसकी स्थापना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं विभाग सहित सरकार को प्रतिमाह हजारों रुपये की क्षति हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए साधन सहकारी समिति का अपने भवन में संचालन प्रारंभ कराने की मांग की है। (संवाद)