{"_id":"625ef788105ebb185910b74c","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6268756182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से अछूते न रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से अछूते न रहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सरकार जन स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। गांव एवं दूर दराज के क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं से अछूते न रहें। इसके लिए अब ब्लाक स्तर पर भी स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, पात्रों को गोल्डन कार्ड दिलाने के साथ ही अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। यह बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में मंगलवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते हुए श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कही।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तर्ज पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर सभी ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मेले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थी अपना आयुष्मान भारत कार्ड भी बनवा सकते हैं। बुधवार को हरिहरपुररानी, गुरुवार को सिरसिया में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। सीएचसी मल्हीपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने शुभारंभ करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं मिशन शक्ति नामक फोल्डर का भी वितरण किया गया।