{"_id":"625d9c994f7f5c5a50069b00","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6267082141","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, नाले के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या, नाले के पास मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। फरचलवा निवासी एक युवक ने सिरसिया थाना क्षेत्र के ही चांदगढ़ी कोयलहवा निवासी एक व्यक्ति को पैसा उधार दिया था। रविवार को वह इसकी वसूली करने गया तो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका शव सोमवार सुबह गांव के पास की सूर्य कुंडा नाले के निकट खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम फरचलवा निवासी तीरथराम (25) पुत्र चौधरी ने थाना क्षेत्र के चांदगढ़ी निवासी आज्ञाराम को 2800 रुपये उधार दिए थे। रविवार सुबह तीरथराम मोबाइल पर आज्ञाराम से पैसा वापस मांग रहा था। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई थी। शाम को तीरथराम साइकिल से पैसा लेने सिरसिया बाजार गया था जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
सोमवार सुबह फरचलवा के कुछ ग्रामीण बकरी चराने सूर्य कुंडा नाला के किनारे गए थे जहां खेत में तीरथराम का शव मिला। पास में ही शराब की खाली बोतल, गिलास व तार भी पड़ा था। तीरथराम के मुंह से खून निकला था। लग रहा था कि मौत से पहले उसने संघर्ष किया। तीरथराम के पिता चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने आज्ञाराम के विरुद्ध हत्या का मामला दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।