फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

थानाध्यक्ष मल्हीपुर के खिलाफ लेखपालों ने खोला मोर्चा

Mon, 18 Apr 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
shravasti
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना प्रभारी की मनमानी से नाराज जमुनहा तहसील क्षेत्र के राजस्व लेखपालों ने नाराजगी जतायी है। आक्रोशित लेखपालों ने थानाध्यक्ष पर काम काज के दौरान उत्पीड़न बरतने का आरोप लगाते हुए काम काज करने में असमर्थता जतायी है। लेखपालों की तरफ से इस संबंध में एक ज्ञापन भी एसडीएम जमुनहा को सौंपा गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा तहसील जमुनहा के अध्यक्ष राज किशोर यादव व मंत्री धीरेंद्र कुमार पाठक की तरफ से एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि तहसील में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गांवों में करीब 12 से 15 लेखपाल कार्यरत हैं। इन्हें सरकारी काम काज के निर्वहन के लिए मल्हीपुर थाने पर तैनात प्रभारी निरीक्षक से संपर्क करना पड़ता है। आरोप है कि काम काज के दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा लेखपालों के साथ अमर्यादित व आपत्तिजनक व्यवहार कर जनता के समक्ष उन्हें जानबूझ कर अपमानित किया जाता है। इससे संपूर्ण लेखपाल संवर्ग में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में इस मामले में तत्काल न्यायोचित कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए संबंधित थाना प्रभारी के साथ काम काज करने में असमर्थता जतायी है। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल सुनील कुमार मिश्र, बदरुल हक, शरीफ, सुरेश खन्ना समेत अन्य संवर्गीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed