फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

विशेष संचारी रोग अभियान को सफल बनाने पर जोर

Wed, 30 Mar 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
shravasti
विशेष संचारी रोग अभियान को सफल बनाने पर जोर
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए की बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो 5
श्रावस्ती। विशेष संचारी रोग की रोकथाम व टीकाकरण के लिए चलने वाले अभियान की बुधवार कलेक्ट्रेट में समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता डीएम नेहा प्रकाश ने किया। बैठक में सभी अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नामित भी किया गया।
दो अप्रैल से तीस अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान। चार अप्रैल से 12 अप्रैल तक सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान व 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान जिले में चलेगा। इसकी समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में हुई। इस मौके पर डीएम नेहा प्रकाश ने अभियान से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन सभी अभियानों को जमीनी रूप से लागू करना है। दिमागी बुखार से संबंधित जानकारी एवं व्यवहार परिवर्तन संदेश, गांव के हर घर एवं परिवार में पहुंचाया जाए। दस्तक अभियान के तहत आशाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया जाए। जिन घरों में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं। या फिर जहां टीवी लक्षणयुक्त संभावित रोगी हों। वहां पर स्टीकर चस्पा किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही क्षय रोगियों, बुखार रोगी, कुपोषित बच्चों, जन्म-मृत्यु पंजीयन तथा दिमागी बुखार से दिव्यांग हुए बच्चों को चिह्नित कर उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा जाए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों में बच्चों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव की प्रतिज्ञा, स्वच्छता जागरूकता रैली, स्कूल मेला एवं मीना मंच आदि के आयोजन अभियान के दौरान निर्धारित तिथियों में ही कराए। महिला एवं बाल विकास की आंगनबाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण करने के साथ पोषाहार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एंटी लार्वा व फॉगिंग कराने का निर्देशदिया। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव के लिए घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने को कहा। इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed