फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

कूड़े के ढेर पर भिनगा नगर, संक्रामक रोगों का खतरा

Mon, 28 Mar 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। भिनगा नगर कूड़े के ढेर पर बसा हुआ है। नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों यहां तक कि नगर पालिका कार्यालय मार्ग किनारे भी गंदगी का अंबार देखा जा सकता है। गर्मी में इन कूड़ों से उठने वाली दुर्गंध के कारण नगर में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के बाद भी नगर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा कागजों में भले ही स्वच्छ व निर्मल हो। लेकिन यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। नगर के नवसृजित वार्डों में अभी भी नियमित सफाई कर्मी नहीं जाते। वहां नालियों का निर्माण भी न कराए जाने के कारण लोगों के घर व दुकानों का पानी मार्ग किनारे एकत्र हो रहा है। इतना ही नहीं भिनगा नगर में प्रवेश करने वाले भिनगा परसा मार्ग, लक्ष्मनपुर मार्ग, इकौना मार्ग सहित बहराइच भिनगा व सिरसिया मार्ग के किनारे भी गंदगी देखी जा सकती है। नगर पालिका परिषद कार्यालय जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ गंदगी का अंबार देखा जा सकता है। जबकि इसके निकट प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी सहित काशीराम शहरी निर्बल आवास स्थित है। यहीं स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय व काशीराम आवास मोहल्ला चीरघर के आसपास देखा जा सकता है।
विज्ञापन

जहां लगे कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दूभर है। ऐसा ही हाल नगर में मोहल्ला हनुमान गढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय भिनगा प्रथम, अलक्षेंद्र इंटर कालेज के निकट, पुरानी बाजार, मोहल्ला कहारन, कोतवाली के सामने, कन्या प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा सब्जी मंडी सहित अन्य स्थानों पर देखा जा सकता है। जहां लगे कूड़े के ढेर व व्याप्त गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों को संक्रामक रोग का खतरा सता रहा है। इसकी शिकायत भी स्थानीय लोगों द्वारा लगार की जा रही है। इसके बाद भी समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है। जिससे नगर वासियों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed