फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

रंगों से बचते रहे, गुलाल से सराबोर रहे होरियारे

Sat, 19 Mar 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस होली में अमीर हो या फिर गरीब सभी एक ही रंग में रंगे नजर आए। हर तरफ होली को लेकर लोगों में उमंग था। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी दिन भर होली की मस्ती में थे। छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण रही। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

जिले में होली की उमंग गुरुवार से ही दिखने लगा था। शाम को होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते होते पूरा जिला होली की मस्ती में डूब गया। इस होली में लोगों के अंदर उमंग ज्यादा देखने को मिली। खास तौर पर बच्चों की मस्ती गुरुवार शाम से ही दिखने लगी थी। होली है भई होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। शुक्रवार सुबह मौसम में गर्मी थी, लेकिन यह गर्मी बच्चों के उत्साह को रोक न सकी। यही हाल आमजनों का भी रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होली के नए मूड में था। होली में और रंग देने के लिए भिनगा नगर में कई स्थानों पर डीजे लगाए गए थे।
विज्ञापन

इस डीजे पर होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धुन पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी। जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था। कई स्थानों पर फगुआ गीतों पर थिरकते होलियारे नशे में धुत दिखाई दिए। जिले के विभिन्न चिकित्सालयों में नशे के कारण आत्म नियंत्रण खो चुके लगभग 48 होरियारों को इलाज के लिए लाया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। होली के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए शुक्रवार को जिले भर के प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर पुलिस व स्ट्रेट्रिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके साथ ही थानावार जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ संवेदनशील गांवों में हलका लेखपालों के साथ ही स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। होली का त्योहार संपन्न कराने के लिए डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने ड्यूटी करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही पुलिस प पीएसी के जवानों सहित आम नागरिकों को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हो या शहर हर जगह होली की उमंग और उत्साह एक समान था। बच्चे सुबह से ही रंग, पिचकारी लेकर घर से निकल गए और अपने हम उम्र साथियों के साथ होली के आनंद में रंग गए। रंगों का उत्साह सबसे ज्यादा नेपाल भारत सीमा से सटें गांवों में देखने को मिला। इस इलाके में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। इसके बावजूद होरियारों की महफिल जगह जगह जमीं थी। सिरसिया के आदिवासी बाहुल्य रानियपुर, मोतीपुर भचकाही, रावलपुर, बनकटी, मसहा, ठाठुपुवा सीमा क्षेत्र जमुनहा में रामजानकी मंदिर से निकली होरियारों की टीम जमुनहा बस स्टैंड, कटहल लाइन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मुख्य चौक बाजार से चिकवा मोहल्ला से होते हुए भरत मिलाप, ईदगाह मार्ग, बरगदहा से होते हुए बासदेव चौराहा से रामजानकी मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। समूह में बंट कर लोग एक दूसरे के घर पहुंचने और गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा।

होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने शनिवार को पुलिस लाइन व एसपी आवास सहित स्थानीय थानों में जमकर होली खेली। जिला प्रशासन द्वारा खेली गई इस होली में जिले के उच्च अधिकारियों ने खूब रंग उड़ाये। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने डीजे की धुनों पर खूब मस्ती भी की। वहीं इकौना पुलिस ने भी त्योहार सकुशल निपटाने के बाद थाने में होली खेली। मौके पर इकौना में सीओ महेन्द्र पाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतगुर प्रसाद मिश्र होली के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed