{"_id":"61e8552da3417f626c61b322","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6141975127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा से लुढ़का पारा, ठंड से कंपकंपाई तराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा से लुढ़का पारा, ठंड से कंपकंपाई तराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मौसम का मिजाज बुधवार को भी ठंडा रहा। इससे पारा घटकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से ही चली तेज पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण आर्द्रता घटकर 75 प्रतिशत पहुंच गई। इसके चलते लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद निकली हल्की धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली। जिले में विगत चार दिनों से चल रही तेज बर्फीली पश्चिमोत्तर हवाओं से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही इन हवाओं से पारा घटकर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। तेज बर्फीली हवाओं के कारण मौसम की आर्र्दता 75 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसके चलते पूरे दिन लोगों को अलाव तापते देखा गया।
वहीं दोपहर बाद निकली हल्की धूप से भी लोगों को कुछ खास राहत नहीं मिली। ठंड के चलते राहगीर भी मार्ग किनारे झाड़ियां जलाकर तापते देखे जा रहे हैं। अचानक बढ़ी इस ठिठुरन से सिर्फ इंसान ही नहीं मवेशी भी कंपकंपाते नजर आए। इस सब के बावजूद कुछ चुनिंदा स्थानों को छोड़कर कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। भिनगा अस्पताल तिराहा, दहाना बस स्टैंड, ईदगाह बस स्टैंड, तहसील तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, संयुक्त जिला चिकित्सालय, तहसील परिसर सहित कई अन्य स्थानों पर अलाव बुझ चुके हैं। इससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी के बाद भी तहसील प्रशासन की उदासीनता से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।